नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

मधुपुर में तमाड़ की तरह मुहँ की खाएगी झामुमो: बाबूलाल मरांडी

गंगा नारायण सिंह ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन, कहा गांव गरीब किसान की सेवा लक्ष्य

मधुपुर उप चुनाव से पूर्व गंगा नारायण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, सारठ के विधायक व पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, देवघर के विधायक व जिलाध्यक्ष नारायण दास ने माला व पट्टा पहनाकर गंगा नारायण सिंह का स्वागत किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने गंगा नारायण सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करना है। गांव गरीब किसान के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाना है।

गंगा नारायण सिंह के पार्टी में आने से देवघर जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को एक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरकार के जनविरोधी कार्यकलाप और जनता की नाराजगी को भांपते हुए व चुनाव की हार के डर से अपने प्रत्याशी को विधायक बनने के पूर्व ही मंत्री बनाया है। किन्तु झामुमो तमाड़ की हार भूल गयी है। शिबू सोरेन मुख्यमंत्री होते हुए भी चुनाव हार गए थें। मधुपुर में भी यही होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस्ड पार्टी है, पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के सवा साल के कार्यकाल से जनता ऊब चुकी है, मधुपुर की जनता इस चुनाव में करारा जवाब देगी।

वही गंगा नारायण सिंह ने कहा कि गांव गरीब व किसान की निस्वार्थ सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया है। भाजपा की सिपाही होने के नाते निस्वार्थ कार्य करूँगा। अटल बिहारी बाजपेयी और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानता हूँ। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास जी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी का आभार प्रकट करते हुए कहा भाजपा का सिपाही होने के नाते पूरी ईमानदारी, पूरे विश्वास और निष्ठा के साथ कार्य करूँगा।

मिलन समारोह का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक व धन्यवाद ज्ञापनदेवघर जिलाध्यक्ष एवम विधायक नारायण दास ने किया। मौके पर पार्टी के समर्थक कार्यकर्ता मौजूद थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button