नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

कलयुगी बेटे ने मां-बाप को टांगी से काट डाला

छह महीने बाद माता-पिता से मारपीट के आरोप में जेल से छूटा है

रांची: जिस मां ने नौ महीने तक पेट में रख कर शिद्दत की तकलीफें झेली और जिस बाप ने खुद भुखे रह कर कंधे पर बैठा कर बेटे की परवरिश की। उसी बेटे ने अपनी मां व बाप की टांगी से मार कर जान ले ली। यह मामला खूंटी जिले के तारो सिलादोन में बीती रात घटी है। खूंटी के डीएसपी ने बताया कि आरोपी गुजू गोप नशे की आदी है। वह आये दिन अपने बाप-मां के साथ नशे में झगड़ा करता रहता था।

वह अपने 55 वर्षीय पिता राजेन्द्र महतो व 50 वर्षीया मां केतल देवी की हत्या कर दी

बीती रात वह नशे में घर आया और झगड़ा करने लगा। उसी दौरान वह अपने 55 वर्षीय पिता राजेन्द्र महतो व 50 वर्षीया मां केतल देवी की हत्या कर दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी गुजू महतो पूर्व में •ाी अपने पिता व माता के साथ मारपीट के अरोप में जेल गया था। जो छह महीना पहले ही जेल से छूट कर आया है। जेल से आने के बाद से वह रोज नशा कर हंगामा करता था। खूंटी थाना प्र•ाारी के मुताबिक आरोपी गुजू महतो घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खंूटी सदर अस्पताल •ोज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button