नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

रांची में अगले तीन महीने तक चिकन की बिक्री पर लगी रोक,जानें क्यों

पोल्ट्री से जुड़े सभी उत्पाद की बिक्री इन तीन महीनों में नहीं की जा सकेगी

रांची:बर्ड फ्लू रांची में तेजी से फैल रहा है। लगातार मुर्गियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने रांची में तीन सदस्यीय टीम भेजी है। वहीं अगले तीन महीने के लिए राजधानी में चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिससे कि राजधानी में तीन महीने लोग चिकन का स्वाद नहीं ले सकेंगे। इतना ही नहीं पोल्ट्री से जुड़े उत्पाद की भी बिक्री इन तीन महीनों में नहीं की जा सकेगी।

मुर्गियों से इंसानों में फैलने का खतरा
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। प्रोटोकॉल के तहत इंफेक्टेड जोन में अगले 3 महीने तक पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पाद की खरीद-बिक्री बिल्कुल भी नहीं होगी। वहीं इसका ट्रांसपोर्टेशन किसी भी हाल में नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि राजधानी में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) से मुर्गियों की मौत की पुष्टि के बाद इसका इंफेक्शन इंसानों में होने की आशंका जताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री के आवास में मरी थी मुर्गियां
रांची में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर 10 मुर्गियों की मौत हुई थी। जिसके सैंपल भोपाल और कोलकाता भेजे गए थे। जिसके बाद रिपोर्ट में मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई थी। जेल चौक स्थित आवासीय परिसर में भी बर्ड फ्लू से ही मुर्गियों की मौत हुई थी। इंफेक्टेड जोन साथ के 10 किलोमीटर रेडियस में पहले चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। पिछले हफ्ते दुमका के रानीश्वर प्रखंड में भी मुर्गियों की मौत हुई थी। सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए कोलकाता और भोपाल भेजे गए है

ये लोग है टीम

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजिन एंड पब्लिक हेल्थ (AIIHPH), माईक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ सयान भट्टाचार्या, कोलकाता में बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट की डायरेक्टर प्रो डॉ शिबानी लाहिरी, एम्स (पटना) में पल्मोनरी मेडिसिन के डॉ सोमेश ठाकुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button