नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

खुसखबरी-बाबा नगरी देवघर के जसीडीह से गोवा के लिए मिली नई ट्रेन

रांची:रेल मंत्री पियुष गोयल ने संताल से गोवा के लिए सीधी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेल मंत्रालय ने बाबा नगरी देवघर के जसीडीह से वास्को-द-गामा के लिए नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है.

रेल मंत्रालय ने की घोषणा, पहली बार गोवा के लिए जसीडीह से वास्को-द-गामा के लिए चलेगी ट्रेन।
जसीडीह से वास्को द गामा के बीच चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक एक्सप्रेस बनकर चलेगी। यह जानकारी रेल मंत्री ने दी है। जसीडीह से ट्रेन किस दिन खुलेगी और वापसी में इस ट्रेन को वास्को द गामा से कब चलाया जाएगा यह अभी निर्णय नहीं हुआ है।

धनबाद पुणे के बाद अब झारखंड के संताल से गोआ के लिए भी सीधी ट्रेन चलेगी। रेल मंत्रालय ने बाबा नगरी देवघर के जसीडीह से वास्को-द-गामा के लिए नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी के बाद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सांसद दुबे को पत्र भेजकर जसीडीह से वास्को-द-गामा के बीच नई ट्रेन चलाने की जानकारी दी है। रेलमंत्री ने कहा है कि उन्हें यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि देवघर और गोआ को जोड़ने के लिए नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। सांसद ने इंटरनेट मीडिया में रेलमंत्री के पत्र को शेयर भी किया है। इससे पहले जसीडीह से पुणे के लिए भी सीधी ट्रेन का एलान रेलमंत्री कर चुके हैं।

साप्ताहिक एक्सप्रेस बनकर चलेगी ट्रेन

जसीडीह से वास्को द गामा के बीच चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक एक्सप्रेस बनकर चलेगी। हालांकि फिलहाल यह निर्णय नहीं लिया गया है कि जसीडीह से ट्रेन किस दिन खुलेगी और वापसी में इस ट्रेन को वास्को द गामा से कब चलाया जाएगा। ट्रेन के रूट और टाइम टेबल की भी अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। हालांकि माना जा रहा है कि होली के पहले रेलवे ट्रेन की घोषणा कर सकती है। अगर धनबाद होकर ट्रेन चली तो संताल के साथ साथ कोयलांचल के यात्रियों को भी गोआ की सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

सांसद की माने तो कोरोना महामारी के समय यह महसूस किया कि ज़्यादातर लोग या तो मुंबई के कल्याण या गोवा में फंसे हुए थे। उन्हें लाने में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके स्थायी समाधान के लिए जसीडीह से गोवा के लिए नई ट्रेन मिली है।

अब तक झारखंड से गोवा के लिए एक भी ट्रेन नहीं

झारखंड में तीन प्रमुख शहर हैं। रांची, जमशेदपुर और धनबाद। तीनों रेलवे के प्रमुख सेंटर भी हैं। लेकिन झारखंड से गोवा के लिए पहले से एक भी ट्रेन नहीं चल रही है। अब रेल मंत्री ने जसीडीह से वास्का-द-गामा के लिए ट्रेन चलाने की लिखित घोषणा कर झारखंड को एक बड़ी साैगात दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button