नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

जैविक मिशन को बढ़ाने के लिए चलाया जायेगा भूमि उपचार अभियान

सिमडेगा: सिमडेगा जिला में जैविक जीवनशैली विज्ञान मिशन की झारखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमे प्रदेश भर के 35 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में मिशन संस्थापक ताराचन्द बेलजी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ ऋषि सागर,राष्ट्रीय गुरुकुल शिक्षा प्रमुख एड.हरिओम साहू जी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री राधेश्याम प्रसाद जी को जैविक मिशन झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष, श्री विष्णुदेव गोराई को प्रदेश संयोजक,श्री सन्तोष कुमार को प्रदेश व्यवस्था प्रमुख,श्री अर्जुन विश्वकर्मा को प्रदेश सम्पर्क प्रमुख,श्री शंकर सोरेन सह-व्यवस्था प्रमुख नियुक्त किया गया। कुछ संभाग व जिलो के संयोजक,अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए।

प्रदेश की टीम ने झारखंड राज्य में जैविक मिशन को बढ़ाने के लिए भूमि उपचार अभियान चलाने,किसानों के जैविक प्रमाणीकरण पंजीयन व्यवस्था करने,जैविक बाजार लगाने और जैविक पाठशाला खोलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
अगले माह 6,7,8 अप्रैल को पुनः 3 दिवसीय प्रदेश सम्मेलन चंदुआ,टोरी जंक्शन, जिला लातेहार में तय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button