रांची:कांटाटोली फ्लाईओवर से सिरमटोली-मेकॉन एलिवेटेड कॉरिडोर को जोड़ने के लिए प्रस्तावित 1.25 किमी लंबे कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू होगा। कनेक्टिंग फ्लाईओवर का शिलान्यास भी चार को होगा। इसी दिन सीएम हेमंत सोरेन कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन भी करेंगे। कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण करीब 180 करोड़ की लागत से होगा। इसके बनने से कांटाटोली फ्लाईओवर सिरमटोली- मेकॉन फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा। ऐसे में करीब छह किमी लंबा कॉरिडोर बन जाएगा।इधर, कांटाटोली फ़्लाईओवर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है। नगर विकास सचिव सुनील कुमार और स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने मंगलवार को फ्लाईओवर के कार्यों का निरीक्षण किया। सचिव ने जुडको और निर्माण एजेंसी डीआरए को 48 घंटे के अंदर फ्लाईओवर के बचे हुए काम पूरा करने के लिए कहा।
Related Articles
Check Also
Close
-
विस्थापित परिवारों के सदस्योंको स्वरोजगार के माध्यम से जोड़ें-उपायुक्तFebruary 20, 2021