नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

विधानसभा अध्यक्ष के सामने विधायक पूर्णिमा और राज में भिड़ंत, मथुरा ने किया बीच-बचाव

धनबाद सदर अस्पताल का श्रेय लेने के लिए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के सामने खूब राजनीति हुई। धनबाद के विधायक राज सिन्हा और झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भिड़ गए। टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो को बीच-बचाव करना पड़ा।

धनबाद
यह किसी विधानसभा की कार्यवाही नहीं थी। लेकिन नजारा विधानसभा के अंदर विधायकों के बीच होने वाली तीखी बहस और झड़प जैसा ही था। कार्यक्रम में धनबाद सदर अस्पताल का श्रेय लेने के लिए झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और राज सिन्हा के बीच ठन गई। पूर्णिमा ने जब श्रेय लेने की कोशिश की तो राज आपे से बाहर आ गए। उन्होंने झरिया विधायक पर गलतबयानी करने का आरोप लगाया। बहस जब काफी तीखी हो गई तो टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने हस्तक्षेप करने हुए दोनों को शांत कराया। यह सब जब हो रहा था तो संयोग से झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो भी उपस्थित थे। हालांकि विधानसभा की कार्यवाही न होने के कारण अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करने के बजाय इस श्रेय की राजनीति का मुस्कुराते हुए आनंद उठाया।

क्या है मामला

धनबाद
गोविंदपुर स्थित वेडलॉक रिसोर्ट में गुरुवार की रात धनबाद शहर की समस्याओं पर केंद्रित करते हुए एक प्राइवेट चैनल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो थे। विधानसभा अध्यक्ष का सत्र समाप्त होने के बाद वह मंच से नीचे आकर अतिथियों की अग्रिम कतार में बैठ गए। इसके बाद मंच पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। एक-एक कर सबने धनबाद के विकास के लिए अपने-अपने सुझाव देने शुरू किए। इस क्रम में झरिया की विधायक पूर्णिमा ने कहा-धनबाद में एक सदर अस्पताल तक नहीं था। अब मेरे प्रयास से चालू हुआ है। इसे लेकर विधानसभा में सवाल उठाया। इस पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा भड़क गए। उन्होंने पूर्णिमा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहा-आपके विधायक बनने से पहले ही सदर अस्पताल चल रहा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उद्घाटन किया था। पूर्णिमा झूठ मानने को तैयार नहीं थी। विधायक ने जोर देकर कहा कि झूठ और श्रेय की राजनीति मत कीजिए।

पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद ने किया बीच-बचाव

विधायक राज सिन्हा और पूर्णिमा के बीच तीखी बहस के बीच पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने बीच-बचाव किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पूर्णिमा ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति के लिए उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाया है। इस पर राज ने कहा-हां, और डॉक्टरों की नियुक्ति की बात कीजिए। यह मत कहिए कि हमने सदर अस्पताल चालू करवाया है। इससे पहले झरिया के जल संकट के सवाल पर पूर्णिमा और धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के बीच भी गरम बहस हुई। अग्रवाल ने जल संकट दूर करने के लिए पीट वाटर योजना की जानकारी दी। इसे अनुपयोगी बताते हुए पूर्णिमा ने कहा कि मैंने कई स्थानों पर निरीक्षण किया है। जहां योजना है वहां पर पीट वाटर ही नहीं है। इस पर अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी जानकारी के अभाव में आप ऐसा कह रही हैं। 45 किलोमीटर दूर मैथन से धनबाद में पानी आ सकता है तो पीट वाटर का पानी बगल के स्थान में क्यों नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button