नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोकहित अधिकार पार्टी : रोशन लाल गुप्ता

रांची:लोकहित अधिकार पार्टी की एक प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक राॅंची मोरहाबादी के होटल संस्कार में सम्पन्न हुई ! बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने किया ! उक्त मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश गाँधी की उपस्थिति रही !

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर 62,136 वोट प्राप्त करी ! अब झारखण्ड के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ! वहीं राष्ट्रीय महासचिव श्री गाँधी ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के कुशल नेतृत्व में पार्टी का संगठन विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है ! हमें पूर्ण विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के वोट प्रतिशत में सिर्फ अप्रत्याशित वृद्धि ही नहीं होगी बल्कि झारखण्ड में पार्टी कई सीटों पर जीत भी दर्ज करेगी !

प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि राँची जिला के स्थानीय नेता और हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू चहुंमुखी प्रतिभा के धनी हैं ! जनता-जनार्दन के हितों में सामाजिक न्याय की लड़ाई को बहुत गम्भीरता से आगे बढ़ा रहे हैं ! वहीं हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो. अजहर आलम का पुरे प्रदेश में पार्टी के प्रति अति सराहनीय योगदान रहा है ! सभी पूर्व प्रत्याशी , जिलाध्यक्ष , जिला संयोजक समेत सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए आभार प्रकट करता हूँ !

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यसमिति समेत सम्पूर्ण संगठन को भंग कर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में जल्द से जल्द एक नई कार्यसमिति का गठन किया जाएगा ताकि सभी 81 विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी सुचारू रूप से किया जा सके !

बैठक को संबोधित करने वाले लोकसभा के पूर्व प्रत्याशियों में राँची के हरिनाथ साहू , दुमका के अनिल टुडू , चतरा के संजय कुमार स्नेही , कोडरमा के अकलेश्वर साव , धनबाद के मो. रेजाउल हक , हजारीबाग के कुंज बिहारी साव , गिरिडीह के ज्ञानेश्वर प्रसाद , जमशेदपुर के मनोज गुप्ता समेत पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो. अजहर आलम , गोड्डा से प्रदेश संगठन सचिव दिलीप साह , राँची जिलाध्यक्ष प्रमोद प्र. गुप्ता , गढ़वा जिलाध्यक्ष राम भजन गुप्ता , लातेहार जिला संयोजक राजु रंजन प्रसाद , गिरिडीह जिला संयोजक भागवत साह , बोकारो जिला संयोजक योधन नायक , धनबाद जिला संयोजक अशोक साव , चाईबासा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साह राँची के मुकुल नायक , देवपुजन ठाकुर इत्यादि शामिल रहें !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button