![प्रेमिका के घर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया प्रेमी,परिजनों ने रात भर बनाया बंधक](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/04/9-13.jpg)
गढ़वा: जिले के डंडई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मेराल थाना क्षेत्र के भेड़ियाही गांव निवासी विनोद चौधरी के पुत्र कमलेश चौधरी के द्वारा पिछले दो वर्षों सेे नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। मामला मंगलवार को तब सामने आया जब उक्त लड़की के घर कमलेश चौधरी उसके घर मिलने पहुंचा और घर के परिजनों ने दोनों को घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
एक कमरे में बंद कर रखा और इसकी जानकारी लड़का के परिजनों को दे दी
इसके बाद लड़की के परिजन ने कमलेश चौधरी को रातभर घर के एक कमरे में बंद कर रखा और इसकी जानकारी लड़का के परिजनों को दे दी। इसके बाद लड़का के परिजन ने लड़की के गांव पहुंच लड़का को छोड़ देने की बात करने लगे। जब लड़की के परिजनों ने लड़का के परिजनों से शादी करने की बात कहा तो सीधा इंकार करते हुए समझ लेने की बात कही।इसके बाद लड़का के परिजन ने डंडई थाना पहुंच लड़की के परिजनों पर लड़का को अपहरण करने का आरोप लगाकर थाना में आवेदन दे दिया। इसके बाद डंडई थाना पुलिस ने लड़की के घर पहुंच लड़के को अपने कब्जे में लेकर थाना लेे लाया और लड़की के परिजनों को थाना में आने की बात कही।
शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध बनाते आया है
वहीं लड़की के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब लड़का को घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो उस समय लड़का ने लड़की से विवाह करने की बात कही।वही लड़की ने बताया की मुझसे शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध बनाते आया है। उसने शनिवार को भी हमसे मिलने आया था। इसका विरोध करने पर कई तरह के धमकी भी देता रहता था। वह हमसे हमेशा मिलने की जिद करता था। जब वह मंगलवार रात्रि में हमसे मिलने आया था तो उस समय मेरी माँ पड़ोस में गई थी। उधर से लौटी हम दोनों को पकड़ लिया।हमसे पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा हैै। हम जब भी शादी करूंगी तो उसी लड़का के साथ शादी करूंगी। बताते चलें कि डंडई थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला को लेकर लगातार घटनाएं घट रही है और प्रशासन बेखबर बन बैठी हुई है।यौन शोषण से संबंधित किसी तरह का मामला नहीं आया है और न ही आवेदन मिला है। यदि आवेदन मिलता है तो उस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।