नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट किए जाने के खिलाफ महाधरना

धनबाद:झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को मंडल कारा धनबाद से केंद्रीय कारा दुमका भेजे जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत रणधीर वर्मा चौक पर महाधरना दिया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह, जमसं के संयुक्त महामंत्री एवं संजीव के अनुज मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नितिन भट्ट, मानस प्रसून, संजय झा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी के साथ जनता मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता, भाजपा के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

हेमंत सरकार तानाशाही नीति अपना कर भाजपा के नेताओं को बेवजह परेशान कर रही है

इस धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सरकार तानाशाही नीति अपना कर भाजपा के नेताओं को बेवजह परेशान कर रही है जबकि हाई कोर्ट के आदेश पर झरिया के पूर्व विधायक जी को केंद्रीय कारा होटवार (रांची) से मंडल कारा धनबाद भेजा गया था। लेकिन राज्य सरकार और जेल प्रबंधन हाई कोर्ट के निर्देशों को भी अवहेलना कर रही है। इसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी से कड़ी निन्दा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button