नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

लोगों की मूलभूत समस्याओं के प्रति संजीदा महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह

एक जन प्रतिनिधि की परिभाषा को सार्थक करने का हो रहा प्रयास

Newsroom:महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह एक जन प्रतिनिधि की परिभाषा को सार्थक करती नजर आ रहीं हैं। अभी हाल ही में भीषण गर्मी में मेहरमा, महागामा, ठाकुरगंगटी वासियों को पानी की हो रही परेशानी की जानकारी प्राप्त होते ही विधायक ने पानी की किल्लत दूर करने हेतु खराब पड़े चापाकल को ठीक कराया। अब लोगों को पेयजल प्राप्त हो रहा है। लोगों के चेहरे पर खुशी है। वहीं कमरगामा गांव निवासी डेजी कुमारी ने एक माह पूर्व आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन समर्पित किया था, लेकिन उनका आय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने डेजी कुमारी का आय प्रमाण पत्र एक दिन में निर्गत करवाने का आग्रह उपायुक्त गोड्डा से किया। अब डेजी कुमारी को आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है, इसके लिए विधायक ने उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया। क्षेत्र में इन दिनों व्याप्त जल संकट को दूर करने के लिए संजीदा दीपिका पांडे सिंह कहतीं हैं कि अपने विधानसभा वासियों को आश्वस्त करती हूं। जल संकट की परेशानी जल्द समाप्त होगी। साथ ही, यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हूं कि किसी भी घर परिवार को भविष्य में जल संकट नहीं हो।

*सड़क निर्माण के लिए बैठ गईं पानी में*

एनएच 133 की कीचड़ और पानी से भरी सड़क। जिस पर महागामा की जनता चलने को विवश थी। आज उस महागामा की जनता को बधाई। एक संवदेनशील जन प्रतिनिधि के प्रयास का ही प्रतिफल है कि एनएच 133 की सूरत अब बदल गई है। लोगों की हर दिन की पीड़ा को दूर करने के लिए दीपिका पांडे सिंह ने कीचड़ और गंदे पानी से लबरेज सड़क पर बैठी थी। उनका लक्ष्य साफ था। सड़क का निर्माण हो। घंटों गंदे पानी में बैठी रहीं और आखिरकार उनका लक्ष्य सधा, जिसका प्रतिफल महागामा के लोगों को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button