नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीसेहतस्पोर्ट्स

महेंद्र सिंह धौनी के माता पिता भी हुए कोरोना संक्रमित,अस्पताल में भर्ती कराया गया

रांची: कोरोना का कहर जारी है, संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं, संक्रमण हवा में फैलने के कारण कोई इस बीमारी से अछूता नहीं रह गया है,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी और पिता पान सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए,
कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्होंने अपना टेस्ट कराया था मंगलवार को उनका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।उनकी स्थिति देख उन्हें बरियातू रोड स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी के पिता और माता की स्थिति फिलहाल ठीक है

पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया,अस्पताल के संचालक डॉ. अभिषेक झा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के पिता और माता की स्थिति फिलहाल ठीक है,
ऑक्सीजन लेवल भी सामान्य है, संक्रमण की क्या स्थिति है उसको देख ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.
फिलहाल पल्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों की देख रेख में उनका बेहतर इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button