नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीतिसेहत

राज्य भर के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जायेगा:महिला कांग्रेस

रांची: रांची महानगर महिला कंग्रेस कमिटी की आज कांग्रेस भवन, रांची में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 के पहली, दूसरी लहर में की कई कार्यो की समीक्षा, संगठन की मजबूती विस्तार, आगामी संगठन के कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह उपस्थित थीं।

बैठक में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी व जिला महिला कांग्रेस कमिटी एक बेहतर समन्वय के साथ कोविड की पहली, दूसरी लहरी में गरीब जरूरत मदों को काफी सहयोग प्रदान की है। सूखा राशन का वितरण, स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, अस्पतालों में मरीजों की भर्ती कराने तक आमलोगों की सेवा दी है। इन सभी कार्यों में प्रदेश महिला पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डाॅ0 रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य में की गई कार्यों की सराहना की है, जिनकी कुशल रणनीति एवं सूझ-बूझ के कारण आज राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या न के बराबर हैं। अस्पतालों में कोविड मरीज नहीं है। इसके लिए महागठबंधन सरकार में शामिल सभी मंत्रियों, विधायकों एवं कोरोना गाइडलाइन को पालन करने वाले सभी व्यक्तियों को भी आभार प्रकट करती है।

सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अब संगठन की कार्यक्रमों को तेज करेंगी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस के द्वारा दिये जा रहे कार्यक्रमों सफलता पूर्वक अंजाम दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश महिला कंग्रेस राज्य भर के कोविड योद्धाओं को हृदय से सम्मानित करने का काम करेंगी।

बैठक में संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, सीमा साहू, मीरा चैरसिया, यशोदा देवी, मुन्नी देवी, प्यारी उरांई, आशा देवी, बंसती देवी, सुभद्रा देवी, पुर्णिमा देवी, रूबी देवी, बिमला देवी, पुरवरी सिंह आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button