झारखंड
तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,दर्जनों पशु बरामद
![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240316-WA0006-780x461.jpg)
गिरिडीह:गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर पशु तस्करों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।करीब एक दर्जन पशु लदे वाहन को पकड़ा है।वाहनों में क्रूरतापूर्वक पशुओं को लाद कर तस्करी की जा रही थी। जब्त वाहन समेत मुक्त कराए गए मवेशियों को अहिल्यापुर थाना परिसर लाया गया है। पकड़े गए वाहनों में कुल 73 गोवंशी लदे थे। इनमें 32 दुधारू गाएं और पांच बैल समेत 29 गायों के बछड़े भी थे। पुलिस ने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा जांच किए जाने के बाद सभी पशुओं को गोशाला भेज दिया जाएगा।