नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

द्रौपदी मुर्मू की जीत को ऐतिहासिक बनाएं:बाबूलाल मरांडी

आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है

रांची:एनडीए विधायकदल की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमे भाजपा एवम आजसू के विधायकगण उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है। एक तरफ विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे वही दूसरी ओर सांस्कृतिक और सामाजिक उदय भी भारत का सुनिश्चित हो रहा।
कहा कि आज आजादी के अमृत वर्ष में पहली बार भारत की आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति की उम्मीदवार बनाई गई है। यह इतिहास रचने का अवसर है। जिसमे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर हम सब को मिला है। उन्होंने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत भारत के सांस्कृतिक चिंतन ,सोच की जीत होगी। हमसब इसे अपने योगदान से ऐतिहासिक बनाएं।

भाजपा के चिंतन में अंत्योदय …धर्मपाल सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी सिर्फ अंत्योदय की बात नही करती बल्कि इस चिंतन को समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में धरातल पर उतारने की दिशा में सार्थक प्रयास भी करती है।
उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत के इस बदलाव को देख रही है।
उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से देश भर के जमजाति समाज मे उमंग और उत्साह है। देश के जमजाति समाज मे नया आत्मविश्वास जगा है। यह भारत के राजनीतिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बनने जा रहा।
उन्होंने कहा कि यह विधायकदल सौभाग्यशाली है जिसे ऐसे ऐतिहासिक समय मे मतदान करने का अवसर मिल रहा।

राष्ट्रपति चुनाव के राज्य प्रभारी एवम विधायक अनंत ओझा ने कहा कि आज से मतदान की तारीख 18 जुलाई तक सभी विधायकगण रांची में ही रहेंगे।
कहा कि कल प्रदेश कार्यालय में उनकी एक कार्यशाला आयोजित है जिसमे मतदान की बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button