नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

फांसी लगाने का नाटक करने का वीडियो बनाना महिला को महंगा पड़ा, गई जान

धनबाद-कतरास : पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए फांसी लगाने का नाटक करने का वीडियो बनाकर अपने पति को भेजने का निर्णय लेना एक महिला को महंगा पड़ा। वीडियो बनाने का नाटक करने के दौरान सच मे महिला की जान चली गई। यह वाकया बाघमारा पुलिस अनुमंडल के रामकनाली ओपी के फ़िल्टर प्लांट के समीप का है। जहाँ शुक्रवार के दिन एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 08 वर्षीय लड़की को फांसी का वीडियो बनाकर उसके पापा को भेजने की बात कही। परंतु इस खेल में महिला की मृत्यु हो गई। महिला की लड़की के अनुसार उसकी मम्मी का उसके पापा के साथ झगड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक तफ्तीश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button