नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

राँची के पूर्व एसएसपी अनीश गुप्ता सहित कई पुलिसकर्मीयों को गणतंत्र दिवस में मिलेगा सम्मान देखें पूरी लिस्ट

राँची के पूर्व एसएसपी अनीश गुप्ता सहित कई पुलिसकर्मीयों को गणतंत्र दिवस में मिलेगा सम्मान देखें पूरी लिस्ट

गणतंत्र दिवस के मौके पर रांची के पूर्व एसएसपी और वर्तमान में जैप-1 के समादेष्टा अनीश गुप्ता और आरक्षी राजू सोय को पुलिस वीरता पदक, नंदकिशोर सिंह को विशिष्ट सेवा पदक और 35 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पुलिस अफसरों एवं कर्मियों को मेडल देकर सम्मानित करेंगी. पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. श्री गुप्ता को चाईबासा एसपी रहते 25 लाख के इनामी नक्सली संदीप को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस वीरता पदक से नवाजा जा रहा है.

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल जैप -1 कमांडेंट अनीश गुप्ता के अलावे
जैप-1 आरक्षी राजू सोय पुलिस वीरता पदक से सम्मानित करेंगी. इसके अलावा धनबाद के नंद किशोर सिंह को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा.
35 पुलिस कर्मियों को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा.

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

– सुधीर कुमार, चाईबासा मुख्यालय डीएसपी
– जयप्रकाश सिंह, एसआइ, सीआइडी रांची
– मुक्तिधाम थापा, इंस्पेक्टर, जैप-1, रांची
– लक्ष्मण कुमार सिंह, एएसआइ, जैप-10, रांची
– एश्तेयाक अहमद, एएसआइ, जैप-10, रांची
– कैलाश कुमार श्रेष्ठ, हवलदार, जैप-1, रांची
– भारत गुरुंग, हवलदार, एसटीएफ, रांची
– देवेंद्र कुमार सिंह, एएसआइ, ट्रैफिक, रांची
– शंकर नाथ, सीआइडी, रांची
– प्रेम कुमार, जैप-10, रांची
– दिनेश प्रसाद, जैप-10, रांची
– इफ्तेखार खां, जैप-10, रांची
– चितरंजन प्रसाद सिन्हा, रांची
– शिवपूजन प्रसाद, हवलदार, आइआरबी-3, चतरा
– चंद्रभानू सिंह, हवलदार, आइआरबी-3, चतरा
– सुनील कुमार, चतरा
– मानसिद्ध हेरेज, इंस्पेक्टर, जैप-3, धनबाद
– निस्तार सूंडी, हवलदार, खूंटी जिला बल
– हेम्ब्रम साईंबु बाड़ा, हवलदार, जंगलवार फेयर, नेतरहाट
– जेरोम बाखला, जंगलवार फेयर, नेतरहाट
– सुधीर कुमार, डीएसपी, डीएसपी मुख्यालय, चाईबासा
– प्रफुल्ल किड़ो, हवलदार, बोकारो
– भानु प्रताप, हवलदार, बोकारो
– श्यामल कुमार मंडल, बोकारो
– रतन लाल लायेक, बोकारो
– परमेश्वर प्रसाद, लोहरदगा
– अरुण कुमार भगत,लोहरदगा
– रणवीर प्रसाद सिंह, गुमला
– विजय कुमार रंजन, कोडरमा
– जमाल अहमद, गोड्डा

– रामेश्वर सिंह यादव, खूंटी
– इरकन कुजूर, खूंटी
– पुष्पा टोप्पो, खूंटी
– निरंजन भगत, पलामू
– अमजद खां, पलामू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button