नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

दो कारों में जबरदस्त भिडंत,चार घायल

चाईबासा:जगन्नाथपुर-सेरेंगसिया मुख्य पथ पर राजंका गांव के पास दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया । हालांकि, स•ाी की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार चाईबासा से एक आर्टिका वाहन जगन्नाथपुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में नोवामुंडी मुर्गा महादेव से लौट रही एक टाटा नैनो कार राजंका एस मोड़ के पास आमने- सामने टकरा गयी। जिससे गाड़ी में बैठे चार व्यक्ति घायल हो गये। रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने तत्काल टोंटो थाना और 108 एंबुलेंस को कॉल कर घायल चारों व्यक्ति को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चारों व्यक्ति चाईबासा के रहनेवाले हैं। वही टोंटो थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को दुर्घटना स्थल से हटाकर थाना में ले आई है। दुर्घटना में तीन लोगों को गं•ाीर चोट लगी है। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद सुनील कुमार ने बताया कि दोनों कार तेजी से गुजर रही थी। राजंका एस मोड़ के पास अचानक जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे कार में बैठे दो-दो व्यक्ति घायल हो गये। तत्काल ही दोनों को उठाकर पानी वगैरह दिए। साथ ही स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस और टोंटो थाना में कॉल किया। घटना स्थल से मात्र कुछ दूरी पर ही हम पीछे बाइक से आ रहे थे। जिसे तत्काल दोनों को सहायता मिल गयी। समय रहते चारों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button