नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

पुराने जेल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा निर्माण समिति के सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

रांची:पुराने जेल परिसर में आज भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा निर्माण समिति के सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा के सुमन अर्पित किया और चडरी के जग्गू पाहन ने विधि विधान के साथ पूजा किया सभी ने एक स्वर में भगवान बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया, समिति के अध्यक्ष रवि मुंडा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को सभी झारखंड वासियों की ओर से धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया जिन्होंने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। रवि मुंडा ने बताया कि विगत 6 वर्षों से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर हर वर्ष माल्यार्पण करते आए हैं 2015 में समिति के सदस्यों के द्वारा पुराने जेल परिसर के बैरक 5 में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई गई थी जिसे आज झारखंड के धरोहर के रूप में राज्य सरकार ने इसे स्थापित करने का काम किया है। समिति के सदस्यों ने केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार का भी धन्यवाद किया आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि मुंडा जग्गू पान दीपक मुंडा रवि वर्मा अमन विक्की बादल नायक दीनू मुंडा अर्जुन मुंडा राजेंद्र मुंडा रोहित कश्यप आकाश लिंडा, ओम वर्मा संजय वर्मा आकाश मुंडा अमित मुंडा सुमित मुंडा इत्यादि उपस्थित हुए!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button