![मंत्री बादल पत्रलेख ने पार्टी ऑफिस में कोरोना कंट्रोल रूम का निरक्षण किया](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/05/2-8.jpg)
गिरिडीह: आज दिन शुक्रवार को झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख ने आज गिरिडीह का दौरा किया।
इस क्रम म उन्होंने कांग्रेस ऑफिस में कोरोना कंट्रोल रूम में उपस्थित जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, जमुआ विस के सतीश केडिया व युवा नेता अमित सिन्हा से पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली।
वहीं प्रेस वार्ता कर मंत्री ने बताया कि झारखंड में 18 से 45 वर्ष के बीच एक करोड़ 20 लाख की आबादी है जिसके लिए 2 करोड़ 40 लाख वैक्सीन की जरूरत है, जिसके लिए सरकार ने 50 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है।
नरेंद्र सिन्हा फाउंडेशन द्वारा कोरॉना के मरीजों को हरसंभव मदत के लिए धन्यवाद भी दिया
इस दौरान मंत्री ने सतीश केडिया के द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना की व कोविड-19 के मरीजों लिए मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा व भोजन एवं शवदाह के लिए निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराने की सराहना की साथ ही नरेंद्र सिन्हा फाउंडेशन द्वारा कोरॉना के मरीजों को हरसंभव मदत के लिए धन्यवाद भी दिया।
तत्पश्चात सदर अस्पताल के वैक्सीन सेंटर में जाकर निरीक्षण किया एवम मौजूद सभी नर्शिंग स्टाफ को सुचारू रूप से वैक्सीनेशन करने का निर्देश दिया और सरकार से हरसंभव मदत का भरोसा दिया।
इससे पहले मंत्री ने जगन्नाथ महतो के घर जाकर उनके दिवंगत भाई के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी साथ ही कांग्रेस नेता अशोक विश्वकर्मा जिनकी माताजी का हाल ही में देहांत हो गया था उनके घर जाकर भी परिजनों को सांत्वना दिए।