नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

राजीव गांधी वरीष्ठ नागरिक उद्यान का मंत्री ने किया उद्धघाटन

रांची:प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह झारखण्ड सरकार के मंत्री डा रामेश्वर उराँव ने राजीव गांधी के जयन्ती के अवसर पर जगन्नाथपुर थाना के सामने राजीव गांधी वरीष्ठ नागरिक उद्यान का उद्धघाटन किया एवं राजधानी के वरीष्ठ नागरीकों के लिए समर्पित किया।प्रदेश अध्यक्ष ने नारियल फोड़कर फीता काटा एवं राजीव गांधी के नाम पर वृक्षारोपण किया, तत्पश्चात राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विधायक दल नेता आलमगीर आलम,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,पूर्व मंत्री हेमन्त प्रताप देहाती, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा.राजेश गुप्ता छोटू,सुषमा हेम्ब्रम,समाजसेवी मोख्तार सिंह,अमूल्य नीरज खलखो मुख्य रुप से उपस्थित थे।

उद्यान उद्घाटन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, इस अवसर पर राजीव जी के किए गए कार्यों को वक्ताओं ने विस्तार पूर्वक बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा जब उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला था तो स्थितियां बहुत ही भयावह थी,बॉर्डर की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा दोनों स्तरों पर उन्हें चुनौतियां मिल रही थीं,चीन, बांग्लादेश ,भूटान, सब के साथ मित्रवत व्यवहार किया और सीमाओं को सुरक्षित किया। देश के अंदर पंजाब में लोगोंवाल समझौता, अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा, जलते हुए आसाम में शांति स्थापित करना, मिजोरम को सुरक्षित रखना यह सब राजीव जी के नेतृत्व में ही संभव हुआ।शहर तो शहर हर एक गांव में संचार क्रांति के माध्यम से पूरी दुनिया को गांव से जोड़ने का काम किया, एसटीडी बूथ एवं पीसीओ की स्थापना की,महिलाओं का सशक्तिकरण किया,पंचायती राज्य व्यवस्था के माध्यम से गांवों को ताकत दी।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डा रामेश्वर उराँव ने कहा हेमन्त प्रताप देहाती जी के प्रेरणा और विचारों से योजना विभाग के मद से राँची के उपायुक्त छवि रंजन के सहयोग से वरीष्ठ नागरिक पार्क का निर्माण कराया गया एवं कांग्रेस के साथियों एवं आमजनों के राय पर राजीव गांधी वरीष्ठ नागरीक उद्यान स्मृति के तौर पर समर्पित किया गया।राजीव गांधी का झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था लेकिन उनके नाम पर कोई स्मृति शेष नहीं थी इसलिए हमने 20 अगस्त का दिन राजीव जी की याद में तय किया।केन्द्र सरकार कई संस्थानों एवं स्थलों का नाम बदल रही है पूछे गये सवाल पर डा रामेश्वर उराँव ने कहा बीजेपी जो खेल खेलरही है वह देश के लिए खतरनाक है,कल देश का नाम बदल देंगे,तिरंगे झंडे की जगह केसरिया या लाल रख देंगे तो देश कभी इन्हें माफ नहीं करेगा।डा.उराँव ने कहा ध्यानचंद जी महान खिलाड़ी थे,उनके नाम पर बड़े से बड़ा संस्थान खुले किसे एतराज है लेकिन राजीव गांधी साधारण व्यक्ति नहीं थे,उनका नाम बदल देने से चीजें नहीं बदल जाती हैं।एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा हमारी सरकार आएगी लेकिन हम बदले की भावना से काम नहीं करेंगे, बदले का खेल भी नहीं खेलेंगे-बदलाव लाऐंगे।उनकी सोंच और हमारी सोंच में बहुत बड़ा अंतर है, देश के विभूति व धरोहर देश का होता है ना कि किसी दल का। एक प्रश्न के जवाब में डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के द्वारा विपक्षी दलों की आज हो रही बैठक निश्चय ही सराहनीय है, उन्होंने कहा जब पार्टी लड़खड़ा गई थी तब सोनिया जी ने ही गठबंधन बनायाा और देश की जनता ने हमें 10 साल तक सेवा करने का अवसर दिया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से आज गांव के तकदीर बदले हैं तो इसमें राजीव गांधी जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है,लोकतंत्र में छात्रों को सीधी भागीदारी सुनिश्चित कर संसदीय राजनीति में युवाओं को आगे आने का मौका दिया, उनके सोच और विचार इस देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है भारत को आगे बढ़ाने के लिए उनके सद्भावना और भाईचिरगी का मार्ग ही सबसे उपयुक्त है।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा का अपने छोटे से 5 वर्षों के कार्यकाल में राजीव गांधी ने देश के विकास में जो गाथाएं लिखी हैं यह देश कभी उन्हें भूल नहीं सकता, पूरी दुनिया को 2 सेकंड में जोड़कर विज्ञान एवं तकनीक के मामले में छात्रों और युवाओं को शक्ति देने का अद्भुत कार्य किया जिसका लोहा आज पूरी दुनिया मानती है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता ने आज देश को दुनिया के विकसित राष्टों के साथ बराबरी में खड़ा करने का काम किया ,ऐसे सपूत को बारंबार नमन है।
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री हेमंत प्रताप देहाती ने राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा हिंदुस्तान के सबसे पिछड़ा जगह को पंडित नेहरू ने विकसित किया,उन्होंने कहा मैं कांग्रेस पार्टी का नहीं हूँ लेकिन इंदिरा जी के लिए मैं 2 महीने जेल गया था, राजीव गांधी एक महान शख्सियत जिन्हें याद करते हुए ह्रदय भावुक हो जाते हैं।स्वागत भाषण करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा पार्टी की अनुमति से एवं अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के मार्गदर्शन में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क में मैं राजीव गांधी की प्रतिमा लगाने को तैयार हूँ ताकि राज्य की जनता अपने प्रिय प्रधानमंत्री को याद कर सके।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा झारखंड अलग राज्य के निर्माण में राजीव गांधी ने सर्वप्रथम झारखंड स्वशासी परिषद का गठन किया एवं आंदोलनकारियों से बातचीत किया। उनकी चिंता हमेशा झारखंड के आदिवासियों पिछड़ों एवं अकलियतों के प्रति रहती थी, उनकी इसी सोंच को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने झारखंड,छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड अलग राज्य बनाने का वादा पूरा किया।
धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नेता अमूल्य नीरज खलखो ने किया।
इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव पूर्व मंत्री हेमंत प्रताप देहाती को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया तो वहीं समाजसेवी मुख्तार सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सम्मानित किया।आज के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,पूर्व विधायक हरि राम,श्रमिक नेता राणा संग्राम सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शकील अख़्तर अंसारी,शशि भूषण राय, खेल विभाग के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह,राखी कौर,सन्नी टोप्पो,सतीश पॉल मुंजीनि,अर्चना मिर्धा, जय शंकर पाठक,सलीम खान, मदनमोहन शर्मा, अख्तर अली, बबलू शुक्ला,इन्द्रजीत सिंह मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button