नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

नया भारत बनाने केलिए तीसरी बार मोदी सरकार :दीपक प्रकाश

मोदी सरकार के 9साल सर्व स्पर्शी विकास को समर्पित

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज मांडर में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ,प्रदेश माहिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ,सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सभी सात मोर्चों के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल थे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी विकास को तेजी से धरातल पर उतारा है। गांव , गरीब, किसान,दलित ,वंचित शोषित वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है।

श्री प्रकाश ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति,किसान,युवा,महिला, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी केलिए उपलब्धियों का अंबार है।हम घर घर हर दरवाजे तक उसे लेकर जाएं।

उन्होंने कहा कि जनधन योजना हो,प्रधानमंत्री आवास हो,आयुष्मान योजना हो,मुफ्त अनाज वितरण योजना ही,उज्जवला योजना हो,किसान सम्मान निधि हो,पेंशन योजना हो सभी योजनाओं में विभिन्न मोर्चों से जुड़े क्षेत्र के लोग करोड़ों की संख्या में लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश केंद्र सरकार ने की है।

उन्होंने कहा एक तरफ देश में विकास की गति तेज हुई है साथ ही पूरे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश का सांस्कृतिक गौरव महिमा मंडित हुआ है।

उन्होंने एक भारत ,श्रेष्ठ भारत ,स्वावलंबी भारत,विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने केलिए2024में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
कहा कि झारखंड की जनता झारखंड से 14 लोकसभा में भाजपा को जीत दिलाने केलिए संकल्पित है।

श्री प्रकाश ने राज्य से भ्रष्ट,निकम्मी, आदिवासी, दलित महिला,पिछड़ा,युवा विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button