नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडदेश-विदेशराजनीति

मोदी के नापाक इरादे ने किसानों के खून पसीने और आंसुओं को पूंजीपतियों के फायदे के लिए बेच दिया-रामेश्वर उरांव

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल कोऑर्डिनेटर, वरिष्ठ पदाधिकारी गण, कुछ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों एवं विभागों के अध्यक्षों की बैठक में किसानों के समर्थन में आंदोलन को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
बैठक में अपने विचार रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने कहा हमारे देश के अन्नदाता किसान खेतों एवं खलिहानों में अपने जीवन और आजीविका और अपने वर्तमान एवं भविष्य को बचाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष और आंदोलन कर रहे हैं,मोदी सरकार के नापाक इरादे ने हमारे किसानों के खून पसीने और आंसुओं को मुट्ठी भर पूंजीपतियों के फायदे के लिए बेच दिया जिससे उन्हें देश की राजधानी और सीमाओं पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।इन काले कानूनों को लागू करने और पारित करने के बाद से कांग्रेस पार्टी हमारे अन्नदाताओं के लिए लड़ने में सबसे आगे रहे हैं। किसान संगठनों के अनुसार अब तक 150 से अधिक किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गवाईं,इसके बावजूद प्रधानमंत्री और घमंडी भाजपा सरकार ने उनकी पीड़ा को महसूस करने या न्याय करने और उनके रोने को सुनने से इनकार कर दिया। भाजपा संगठन सरकार के माध्यम से अन्नदाता किसानों के वैद्य जन आंदोलन को गलत तरीके से फैलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से किसानों का विरोध करने पर झूठी जानकारी, दुष्प्रचार और गैरकानूनी हिंसा फैलाई जा सके, इतना ही नहीं अब तो किसानों को रोकने के लिए बड़े-बड़े दीवारें और रास्ते में कीलें लगाई जा रही है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के आलोक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया प्रदेश अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के तहत आगामी 10 फरवरी को झारखंड के सभी प्रखंडों में किसानों के समर्थन में अधिवेशन किए जाएंगे एवं काले कानून वापस किए जाने की मांग की जाएगी,वहीं 13 फरवरी को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में 10 से 20 किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर किसान आंदोलन को ताकत दी जाएगी एवं काले कानून का विरोध किया जाएगा ,20 फरवरी को राज्यव्यापी ट्रैक्टर रैली सह किसान सम्मेलन हजारीबाग में आयोजित किए जाएंगे जिसमें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह जी को भी आमंत्रित किया जाएगा।आलोक दूबे ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 12 फरवरी को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव प्रेस कॉन्फ्रेंस सोशल मीडिया के साथ आयोजित करेंगे।
किसानों के समर्थन में किए जा रहे सभी आंदोलनों की सफलता के लिए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को संयोजक बनाया गया है ।
मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव का धन्यवाद दिया और कहा कि किसानों की आवाज तानाशाह सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा व जिस प्रकार लगातार किसानों के साथ वर्तमान केंद्र की सरकार अत्याचार कर रही है, देश भर के आन्दोलन कर रहे किसानों को ताकत दिया जाएगा। उन्होंने कहा 10 फरवरी,13 फरवरी और 20 फरवरी को निर्धारित आंदोलन को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा।
बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया।
बैठक में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,विधायक ममता देवी,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर,संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, जोनल कोर्डिनेटर सुलतान अहमद,रमा खलखो,भीम कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू,आभा सिन्हा,अमूल्य नीरज खलखो, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह,प्रदीप तुलस्यान, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव,एनएसयूआई अध्यक्ष आमीर हाशमी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह,सेवादल अध्यक्ष सुश्री नेली नाथन,अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी,प्रोफेशनल प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल,हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद दूबे,बद्री राम,निरंजन पासवान,सूर्यकांत शुक्ला, जमाल अहमद,सी.के.ठाकुर,सैयद मतलूब हाशमी,केदार पासवान,मदन कुमार महतो,पूर्व विधायक योगेन्द्र बैठा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button