नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडमौसमरांची

झारखंड में फिर से सक्रिय हुआ मानसून: 10 से 13 अगस्त तक राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रांची:झारखंड के 18 जिलों में 13 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की तरफ से यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिया हो गया है। इसके कारण यह स्थिति बन रही है।मध्यम दर्जे से भारी बारिश की श्रेणी में मुख्य रूप से रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले शामिल हैं। वहीं सराकेला-खरसावां, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो समेत कुछ अन्य स्थान पर अति भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button