नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

23 तक झारखंड में सक्रिय हो जाएगा मानसून,ऑरेंज अलर्ट जारी

बादल छाए रहेंगे लगातार होगी बारिश

रांची:झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है,मंगलवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। भारी बारिश के साथ ही राज्य के अलग-अलग जगहों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, करीब 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।वहीं खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत गुड़गुड़चुआं गांव में वज्रपात से एक साथ 14 लोग घायल हो गए।
आज भी रांची सुबह से ही बादल छाए हुए हैं रुक रुक कर बारिश हो रही है,

झारखंड में अगले चार दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई गई है कि आगामी 23 जून तक रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, चाईबासा, गोड्डा, कोडरमा, सिमडेगा और दुमका जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button