तीन बच्चों की मां ने प्रेमी पुलिस के जवान के साथ मिल कर की पति की हत्या
पुलिस के जवान इलियाजर कुजूर और कथित प्रेमिका लेंदा मुंडा की पत्नी कंचन मुंडा पुलिस हिरासत मे लिया.
रांची: राँची जिला के लापुंग थाना क्षेत्र के सापुकेरा गांव निवासी नंदा मुंडा की जघन्य हत्या कर दी गई. लेंदा मुंडा की पत्नी कंचन मुंडाईन और उसके प्रेमी पुलिस के जवान इलियाजर कुजूर के ऊपर हत्या का आरोप है । लेंदा मुंडा की पत्नी तीन बच्चे की माँ कंचन मुंडा अंचल कार्यालय में अनुसेवक है,और लापुंग थाना में पदस्थापित पुलिस के जवान इलियाजर कुजूर के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग का मामला। कंचन मुंडाईन ने अपने कथित प्रेमी इलियाजर कुजूर के साथ मिलकर मंगलवार की देर शाम लेंदा मुंडा की गला घोट कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। परिजनो और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपी पुलिस के जवान इलियाजर कुजूर और कंचन मुंडाईन को बचा रही है। मृतक के छोटे भाई बिरसा मुंडा ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने आरोपी पुलिस के जवान को बचाने के प्रयास में उसे मौके से गायब कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी पुलिस के जवान को ग्रामीणों के हवाले करें ताकि उसके खिलाफ ग्रामीण कार्रवाई कर सकें। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे लेकिन पुलिस जबरन शव को उठाकर थाना ले आई। जहाँ ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया!
देर रात नंदा मुंडा के शव को थाना से पुलिस से लेकर ग्रामीणों ने कब्जा किया और शव को पुनः मृतक के गांव सापुकेरा घर ले गए। देर रात तक होता रहा हंगामा। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रजत मणिक बाखला, सर्किल इंसपेक्टर अरुण कुमार भी लापुंग पहुंचे।
अहले सुबह सापुकेरा गांव पहुॅचे पुर्व मंत्री बंधु तिर्की परिजन और ग्रामीणो को समझया कर शव को पोस्टर्माटम क लिये भिजवाया! बोला दोषी को
मिलेगी !
ग्रामीण एसपी नौसाद आलम ने बताया कि आरोपी पुलिस के जवान इलियाजर कुजूर और लेंदा मुंडा की पत्नी कंचन मुंडा को हिरासत मे ले लिया है।