नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

सांसद दीपक प्रकाश जीतराम मुंडा के परिजनों से मिले,कहा न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी भाजपा

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने ओरमांझी के पुंदाग गाँव जाकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राँची ग्रामीण जिला अध्यक्ष स्व जीतराम मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बँधाया।परिजनों ने श्री प्रकाश से घटना की सीबीआई जाँच कराने की बात कहा।इस मौके पर परिजनों को सांत्वना देते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि इस घटना से पूरी पार्टी स्तब है,व्यक्तिगत रूप से भी निःशब्द हूँ।इस घटना को पार्टी ने बहुत ही गम्भीरता से लिया है।प्रदेश से लेकर केंद्र तक की नज़र इस घटना पर है।स्व जीतराम मुंडा पार्टी के एक होनहार प्रतिभाशाली आदिवासी नेता थे।उनका इस तरह से जाना परिवार के साथ साथ पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है,जिसकी भरपाई करना असंभव है।इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीजीपी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनायेगी।जब तक अपराधी गिरफ्तार नही हो जाते तब तक पार्टी के एक एक कार्यकर्ता चैन से नही बैठेगा।उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।राज्य में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हत्या किया जा रहा है।लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर लाठी डंडे से पीटा जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी एफआईआर किया जा रहा है।राज्य में आम से लेकर खास कोई भी सुरक्षित नही है।मिलने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,प्रदीप वर्मा,सुबोध सिंह गुडडू,विनोद सिंह, रामकुमार पाहन,सुरेंद्र महतो,योगेंद प्रताप सिंह,अशोक बड़ाईक,राहुल अवस्थी,अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र साही, मनोज कुमार चौधरी मंडल,दिलीप मेहता, अलखनाथ महतो,रामसाय मुंडा,बालक पाहन,नीरज नायक, राजेश गुप्ता,भीम मुंडा,धनंजय महतो सहित कई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button