नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ

झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया

राँची। सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री सेठ ने उन्हें प्रगति 2020-21 की प्रति उपलब्ध कराई और राँची लोकसभा क्षेत्र में हुए कार्यों से अवगत भी कराया। इस दौरान से श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री से केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के संदर्भ में चर्चा की। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड को जमीन हस्तांतरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इसे दूर करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया ताकि केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर पूर्ण हो सके। विश्वविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से चल सके। श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की अन्य समस्याओं से अवगत कराया और इसे विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में कई सुझाव दिए। श्री सेठ ने यहां स्किल डेवलपमेंट की शिक्षा देने, विदेशी भाषाओं की शिक्षा को विस्तार देने, शोधार्थी छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं सहित अन्य कई मुद्दों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें इन मुद्दों पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं राँची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़, खलारी व सिल्ली में केंद्रीय विद्यालय खोलने पर भी श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया की केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया में जो भी संभव होगा, वह आवश्यक कदम उठाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button