नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय से मिले सांसद संजय सेठ।

एचईसी पर आश्रित हर परिवार का ख्याल रखने का आग्रह।*

राँची -के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात की। भारी उद्योग मंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी और प्रगति 2020-21 की प्रति भी उनके अवलोकन के लिए उन्हें सौंपी। इस दौरान से श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री से एचईसी सहित रांची लोकसभा क्षेत्र के कई औद्योगिक मामलों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री से चर्चा के बाद श्री सेठ ने बताया कि एचईसी से जुड़ी सभी समस्याओं से माननीय मंत्री को अवगत कराया गया है। उनसे आग्रह किया है कि एचईसी का पुनरुद्धार हो। एचईसी पर निर्भर कर्मचारियों के परिवारों का पुनरुद्धार हो। एचईसी व इसके आसपास रह रहे हजारों परिवारों का कल्याण हो। इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है ताकि झारखंड के गौरव एचईसी का गौरव फिर से हासिल किया जा सके। एचईसी पर हजारों परिवार आश्रित है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी एचईसी से चलती है, ऐसे में उन परिवारों का ख्याल रखना आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि एचईसी से जुड़े एक एक परिवार का ख्याल रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button