रांची:ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस दिल्ली की बिहार प्रदेश शाखा ने प्रथम महादेवी वर्मा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय किया है।
यह आयोजन 26 मार्च 2021 को पटना स्थित भारतीय नृत्य कला मन्दिर में किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में जीवटता और कर्मठता से काम कर रहे प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि झारखंड की मशहूर गज़ल गायिका सुश्री मृणालिनी अखौरी को संगीत के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
यह सम्मान उन्हें 26 मार्च 2021 को भारतीय नृत्य कला मन्दिर, पटना में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।