नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,चौपट होती अर्थव्यवस्था व केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान कल

रांची:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सह पीसीसी डेलीगेट आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, चौपट होती अर्थव्यवस्था व केन्द्र सरकार की अन्य जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जनों द्वारा 14 नवम्बर को राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान की शुरुआत नुक्कड़ नाटक के द्वारा की जाएगी।कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के जयन्ती के अवसर पर कल दिनांक 14 नवम्बर को बापू वाटिका में पंडित नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत नाट्य समूह कलाकारों द्वारा पूर्वाहन 10.30 बजे आसमान छुती महंगाई का चित्रण किया जाएगा। उन्होंने कहा नुक्कड़ नाटक सामाजिक परिस्थितियों और संदर्भों से उपजे विषयों को गली, सड़क, चौराहों व अन्य सामाजिक स्थलों पर लगाकर जनता तक बातों को समझाने का महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके माध्यम से वर्तमान केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। जनमानस से जुड़ी समस्याएं और उनका निराकरण नुक्कड़ नाटकों के लोकप्रिय विषय है, उन्होंने कहा डीजल पेट्रोल,रसोई गैस,सीएनजी, खाने का तेल,दाल आटा और अन्य वस्तुओं की कीमतों में हुई अभूतपूर्व वृद्धि को लेकर लोगों की आवाज को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक कांग्रेस जनों द्वारा अपनी पहुंच बनाई जाएगी।इस संदर्भ में बढ़ती महंगाई को लेकर पोस्टर भी लॉंच किए जाऐंगे।

प्रदेश कांग्रेस के नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा राहुल गांधी का यह संदेश कि “चलता जा रहा है भाजपा सरकार का जन उत्पीड़न अभियान,अब चलेगा कांग्रेसका जन जागरण अभियान” के माध्यम से अन्याय का जवाब लेने के लिए नाटक एक ऐसा रंगमंच है जहां जन क्रांतिकारी एवं रचनात्मक विचारों के साथ जनमानस को हो रही परेशानियों को जनता के बीच पहुंचाया जा सकता है, इस बाबत सोशल मीडिया पर भी जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संदर्भ में 1800212000011पर टोल फ्री नंबर में मिस कॉल कर राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान से सीधे जुड़ा जा सकता है,उन्होंने कहा कल 14 नवंबर को पूर्वाहन 10:30 बजे बापू वाटिका के समक्ष नाट्य कलाकारों द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान की शुरुआत की जाएगी एवं विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी तक भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button