नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

चाईबासा में नक्सलियों ने किया लैंड माइन ब्लास्ट,2 जवान शहीद,3 गंभीर रुप से घायल,मुठभेड़ जारी

चाईबासा: चाईबासा में नक्सलियों ने किया लैंड माइन ब्लास्ट। दो जवान शहीद हो गये हैं। जबकि तीन जवान गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। विस्फोट के बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। हमले की पुष्टी झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने की है. उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.

जानकारी के मुताबिक घायल तीनों जवान झारखंड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप11 के हैं,
घायलों को हेलीकॉप्टर के द्वाराबेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है,
घायल जवानों में :
हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा)
कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी) और
कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) हैं,
शहीद हुए जवानों में कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू)
और कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा) के हैं,

घटना चाईबासा जिला के टोपलो थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल में पहुंच चुके हैं.

झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे. इसी बीच लैंडमाइंस विस्फोट की घटना डरकला के पास आज सुबह हुई है. जिसमें 2 जवान शहीद हो गए और 3 जवान घायल हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button