![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/01/Daily-market.jpg)
रांची: न्यु डेली मार्केट ट्रेड्स वेलफेयर एसोसिएशन मेन रोड रांची की एक अहम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी हाशिम ने की और संचालन सचिव मो इरफान ने की। बैठक में 26 जनवरी को राष्ट्रीय छुट्टी पर चर्चा की गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष से 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय छुट्टी में इलेक्ट्रानिक न्यु डेली मार्केट बंद रहेगी। झंडोतोलन 10 बजे दिन में किया जाएगा। झंडोतोलन के बाद इलेक्ट्रानिक न्यु डेली मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी मो हाशिम, महासचिव मो इरफान, उपाध्यक्ष मो इरशाद, संयुक्त सचिव मो फिरोज, कोषाध्यक्ष हाजी मो मुस्लिम, एवं कार्यक्रणी के सदस्य मौजूद थे।