नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा,के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया

आज दिनांक 14 फरवरी 21 को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर के तत्वाधान में महानगर के नव मनोनीत पदाधिकारियों को भाजपा कार्यालय रातू रोड रांची में परिचय ससम्मान समारोह का आयोजन किया गया l आयोजन की अध्यक्षता महानगर के अध्यक्ष राम लगन राम ने किया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजवर्गीय, रांची महानगर के अध्यक्ष के.के गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सत्यनारायण सिंह, लोहरदगा जिला के प्रभारी श्री मनोज मिश्रा, पूर्व विधायक रामचंद्र नायक आदि उपस्थित थे।
सम्मान समारोह में नव मनोनीत सभी उपाध्यक्ष महामंत्री ,मंत्री कार्य समिति के सदस्यों एवं मंडल के अध्यक्ष सहित सभी को नेताओं ने फूलमाला ,पेन, पट्टा , मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया व नवमनोनीत पदाधिकारियों का परिचय जाना l
मौके पर महानगर के अध्यक्ष के.के गुप्ता ने कहा कि राम लगन जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा मजबूत और सशक्त रूप से पार्टी के लिए काम करेगा आने वाला समय मोर्चा मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठित होगा राम लगन राम, मनोज मिश्रा,उपेन्द्र रजक ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांत एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्य योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएगा साथ ही मोर्चा को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी राम लगन राम ने कहा कि *18 तारीख तक सभी मंडल कार्यसमिति का गठन कर ली जाएगी 21 तारीख को रांची महानगर जिला कार्यसमिति की बैठक एवं मोर्चा 23 फरवरी को संत गाडगे बाबा के जयंती 24 फरवरी को माता शबरी जयंती 27 फरवरी को संत रविदास जयंती मजबूती के साथ मोर्चा मनाएगी जिसमें पार्टी के सभी नेता उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुए कांके विधानसभा लोजपा कांके विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी छोटू पासवान, अमित कुमार पासवान संतोष पासवान, जयपाल महतो ,शुभम पाठक, आदि ने भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया
कार्यक्रम के संचालन महानगर के महामंत्री विनोद राजन धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रणधीर रजक ने किया कार्यक्रम में उपस्थित थे- महामंत्री रंजन पासवान, खुदा राम ,जोगेंद्र लाल ,उपेंद्र रजक ,राजू राज, राज मोहन राम, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, महामंत्री बलराम सिंह मोर्चा के उपाध्यक्ष बंधु राम, गीता नायक, मोहन राम ,बंधु राम ,मंत्री संजय रविदास, संजय रजक, राजू कुमार रजक, मीडिया प्रभारी इंदरजीत मिर्धा, प्रदीप रवि ,कोषाध्यक्ष बीके दास ,सोशल मीडिया प्रभारी अंजू देसी, राजेश रजक, कोमल कुमारी सुरेंद्र पासवान ,संतोष कुमार रवि, महेंद्र जेदिया, सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों को भव्य स्वागत किया गया इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी इंदरजीत मिर्धा ने दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button