नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और डाॅ इरफान का हुआ भव्य स्वागत

रांची:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष और डाॅ इरफान अंसारी को इंडिया गठबंधन के झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री बनाए जाने पर कांटा टोली रांची स्थित आवासीय प्रांगण सुल्तान कालोनी में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने फूलों का माला पहनाकर और बूके देकर किया। मंच संचालन झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव गुलाम जावेद ने किया। इस अभिनंदन समारोह में कांग्रेस के कई पुराने नेता एवं विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए अल्पसंख्यक समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मुख्य रूप से अभिनंदन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सतीश पौल, कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, शकील , झारखंड अल्पसंख्यक विभाग के महानगर अध्यक्ष हुसैन खान , मकसूद आलम, गुलाम गैस पप्पू ,नौशाद खान,फिरोज,भोलू खान, मुन्ना इम्तियाज, मो इस्तियाक, हाजी इमरान रजा ,हाजी मिन्हाज, बब्लू कुरैशी, शाहजहां, मुस्तफा, साजिद, झारखंड कांग्रेस प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और डाॅ इरफान का हुआ भव्य स्वागत

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड कांग्रेस प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष और डाॅ इरफान अंसारी को इंडिया गठबंधन के झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में उनके आवासीय प्रांगण सुल्तान कालोनी में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने फूलों का माला पहनाकर और बूके देकर किया। मंच संचालन झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव गुलाम जावेद ने किया। इस अभिनंदन समारोह में कांग्रेस के कई पुराने नेता एवं विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए अल्पसंख्यक समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मुख्य रूप से अभिनंदन समारोह में कांग्रेस वरीष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, प्रवक्ता राकेश सिन्हा , सतीश पौल, कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, शकील , झारखंड अल्पसंख्यक विभाग के हुसैन खान , मकसूद आलम, गुलाम गैस पप्पू ,नौशाद खान, फिरोज , भोलू खान, मुन्ना इम्तियाज, मो इस्तियाक, हाजी इमरान रजा ,हाजी मिन्हाज, बब्लू कुरैशी, शाहजहां, मुस्तफा, साजिद, हमिदुल, शमीम, निजाम, फरहाद कुरैशी, आसिक कुरेशी , सद्दाम कुरेशी, दानिश कुरेशी, अकबर कुरैशी, हसीब , शमशाद,राजू खान, आसिफ , जाकीर , सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

अतिथियों ने कहा :

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि एक साधारण व्यक्ति को कांग्रेस ने मौका दिया है । मैं दाम खम के साथ कांग्रेस का जनाधार को बढ़ाऊंगा, जो दायित्व मुझे दिया गया है, इमानदारी पूर्वक निभाऊंगा। जहां भी अल्पसंख्यकों की जरूरत पड़ेगी उनकी हिस्सेदारी की आवश्यकता पड़ेगी, हम उनके साथ खड़े हैं। उनके हक और अधिकार के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं , आगामी विधानसभा में आप सब का सहयोग चाहिए, ताकि हम लोग झारखंड में बहुमत में फिर से सरकार बना सके। वहीं उन्होंने लोकसभा में जिस तरह से समर्थन मिला था, इसका भी आभार व्यक्त किया है।

*डॉ इरफान अंसारी ने कहा:*

कांग्रेस के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भाजयुमो का आक्रोश रैली में घटना घटी नहीं बल्कि घटाई गई थी, भाजपा वाले पहले से ही प्लान बनाकर आये थे, कि दंगा फसाद करेंगे ताकि जनता में यह संदेश जाए कि उसके साथ मारपीट हुई, गोलियां चलाई गई। इसे एजेंडा बनती है और चुनाव में जाती , लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ । मैं फिर से कहूंगा कि भाजपा के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिसकर्मी घायल हुए और हमारे पुलिस भाइयों ने उसे पर गोली क्यों नहीं चलाई ? हमारी पुलिस को मार रहा था, तो पुलिस ने गोली क्यों नहीं चलाई ? हमारी पुलिस का खून बहेगा हम बर्दाश्त करेंगे क्यों ? इसकी जांच होनी चाहिए, मेन रोड में हमारे लड़के नमाज पढ़कर निकलते हैं शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर हल्का-फुल्का झड़प होता है, तो पुलिस गोली चल दिया , गोली उसे पर नहीं चलाते , पानी का फव्वारा चला देते , जैसे भाजयुमो के आक्रोश रैली में चलाया। ऊपर से मीडिया भाजपा की तारीफ कर रहा है , जो दंगा कर रहा है उसकी तारीफ कर रहा है, ठीक उल्टा 2 साल पहले मेन रोड में जो कांड हुआ था, आतंकवादियों ने पुलिस पर पथराव कराया , ऐसा कहीं होता है क्या ? बिल्कुल मैं कह रहा हूं कि पुलिस वाले ने गोली क्यों नहीं चलाई कल ? हमारे पुलिस वाले घायल हैं अस्पताल में भर्ती हैं, यह लोग दंगा फसाद करने में माहिर है, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए ? दोषी है तो उसे पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी। साथ ही मैं झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी का आभार व्यक्त करता हूं कि यह मेरे लिए लकी घर है जब यहां आया तो विधायक, हज समिति का अध्यक्ष, फिर मंत्री बन गया। इसके अलावा कांग्रेस नेता विनय सिंह दीपू ने कहा कांग्रेस ने सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है। झारखंड में भी हम सब साथ हैं। प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से आज भाजपा वाले राज्य को अस्थीर करने का काम किया है लेकिन सफलता नहीं मिली। रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा हर वर्ग चाहता है कि देश में कांग्रेस की सरकार बने और आज हमलोग मजबूत विपक्ष में खड़े हैं इसका श्रेय जनता को जाता है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कहा कि राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्ञानरंजन के साथ अविभाजित कांग्रेस में बहुत काम किया हूं अब समाज की जिम्मेदारी है उसको निभा रहा हूं। सरकार को चाहिए मुसलमानों के सभी मसलों का हल विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करें। हाजी इमरान राजा ने कहा हमारी जो भी बची मांगे हैं उसे पूरा करें सरका इसके अलावा भी कई लोगों ने अपनी बातों को रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button