![दंपती हत्याकांड:ज़मीन के लिए भतीजे ने की थी हत्या](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/03/17-1.jpg)
रांची:गोंदा थाना क्षेत्र के टिकली रोड में 26 फरवरी को हुई दंपती की हत्या की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। जानकारी के अनुसार, मृतक तेतरू पाहन के भतीजे ने ही उन्हें और उनकी पत्नी लखिया को जमीन के विवाद में घर में घुस कर काट दिया था। पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर ली है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक कुछ महीनों पहले तेतरू पाहन के हिस्से की करीब 70 डिसमिल जमीन उसके रिश्तेदार ने बेची थी। बताया जा रहा है कि जमीन की बिक्री में तेतरू को एक भी पैसा नहीं मिला था और तेतरू अपने रिश्तेदार से रुपया मांग रहा थआ। इस वजह से तेतरू और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गयी।