नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीसेहत

झारखंड के 10 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं

रांची: झारखंड के 10 जिलों में कोरोना का एक भी संक्रमित नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में यह महामारी धीरे- धीरे काबू में हो रही है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 61 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत सोमवार सुबह तक सिर्फ 49 नए केस मिले हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से दो, बोकारो से पांच, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से छह, गुमला से दो और हजारीबाग से आठ नए मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह जामताड़ा से दो, खूंटी से दो, कोडरमा से तीन, लातेहार से चार, पलामू से चार, रामगढ़ से दो, साहेबगंज से पांच और सिमडेगा से दो मरीज मिले हैं।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तीन लाख, 46 हजार 328 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 40 हजार, 798 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार ,119 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत है। राज्य में एक करोड़, 05 लाख, 33 हजार, 026 सैंपल की जांच की गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 411 है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के दो नए मरीज मिले है। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 57 है। विभिन्न अस्पतालों से 12 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। राजधानी में अब तक कुल 85 हजार 240 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार, 595 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button