![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240414-WA0002-780x470.jpg)
रांची:झारखंड में पहले चरण के लिए 18 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल से नामांकन पत्र भरना शुरू होगा। पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, पलामू और लोहरदगा में नॉमिनेशन भरे जाएंगे।विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन डेट तय कर लिया है। खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा 20 अप्रैल को नामांकन भरेंगे। सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा 22 अप्रैल को नामांकन भरेंगी। खूंटी के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा 23 को, पलामू के भाजपा प्रत्याशी बीड़ी राम और लोहरदगा के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव 24 अप्रैल को जबकि चतरा के भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 अप्रैल को नामांकन पत्र भरेंगे। सिंहभूम, पलामू, खूंटी और लोहरदगा में 13 मई को वोटिंग है, जबकि चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को मतदान होगा।