नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीतिसेहत

नर्स डे: कांग्रेस ने राज्यभर की नर्सों को सम्मानित किया

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर राज्य के सभी नर्स बहनों और बेटियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर पार्टी की ओर से आज रांची से सांकेतिक रुप से राज्यभर के नर्स बहनों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी है।

फ्लोरेंस नाइटेंगल को नर्सिंग सेवा भाव के लिए आज दुनियाभर में याद किया जाता है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटेंगल को नर्सिंग सेवा भाव के लिए आज दुनियाभर में याद किया जाता है। इससे पहले घायलों और बीमार के लिए नर्सिंग सेवा को उतनी अहमियत नहीं दी जाती है, लेकिन फ्लोरेंस नाइटेंगल ने नर्स के रूप में मानव सेवा कर कई लोगों की जान बचाने में सफलता प्राप्त की है। बताया गया है कि वह लालटेन लेकर भी रात के अंधेरे में मरीजों की सेवा में जुटी रहती थी, इस कारण उन्हें लेडी विद लैंप भी कहा जाता है। जिन्दगी भर बीमार और रोगियों की सेवा के कारण आज पूरी दुनिया नर्स डे के उपलक्ष्य में उन्हें नमन करती हैं । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में नर्स और डॉक्टर ही रियल योद्धा है, उनके परोपकारी कार्यां से ही इस संकट से लोगों को जल्द ही मुक्ति मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर आज पार्टी की ओर से कोरोना महामारी को देखते हुए सांकेतिक रूप राज्य के सभी नर्स बहनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राजधानी रांची के जगन्नाथ हॉस्पिटल में 8 नर्स बहनों जिसमें सरोजनी केरकेट्टा, अनिता टोप्पो, जरिता केरकेट्टा, बबली मिंज, शकुंतला कुमारी और अंजू कुमारी को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता छोटू द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर आईएमए के सचिव डॉ0 सुधीर कुमार भी उपस्थित थे।

कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि समस्त मानव जाति को नर्स बहनों पर गर्व है और पूरा समाज उनकी ऋणी रहेगा, उनके द्वारा किये गये सेवा भाव का कभी कर्ज नहीं उतारा जा सकता। परिवार और घर की तमाम उलझनों के बावजूद नर्स बहनें दिन रात मरीजों और बीमार की सेवा में जुटी रहती है और उनके सेवा भाव के कारण ही मरीज जल्द स्वस्थ हो पाते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि नर्स को भगवान का मूर्त रूप माना जाता है,

उनकी ओर से किया गया सेवा अमूल्य है, उसकी कोई कीमत नहीं लगायी जा सकती है। जब परिवार के लोग भी कोरोना संक्रमित मरीजों के नज़दीक जाने से घबढ़ाते हैं वैसे में आप उनकी सेवा कर उन्हें घर तक पहुंचाते हैं, पूरा देश और आपके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति आभार प्रकट करता है

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि नर्सिंग पेशा का संकट में और भी महत्व बढ़ जाता है, इस संकटकाल में जिस तरह से नर्स बहने लोगों की सेवा में जुटी है, उसके लिए पूरा समाज कृतज्ञ है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि यदि दुनिया में नरसिंह का पेशा ना होता तो इस महामारी में हम सभी का जीवन और भी संकट में रहता।नर्सों के बिना स्वास्थय सेवा अधूरी है, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आज दुनिया भर में विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button