नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

महाशिवरात्रि पर पासवा ने राज्य के सुख,समृद्धि,खुशहाली एवं अमन के लिए प्रार्थना की

प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने दी बधाई

रांची:पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व महाशिवरात्रि की राज्य वाशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने छप्पन सेट डोरंडा स्थित बाबा भोलेनाथ की प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना की,जल चढ़ाया एवं बाबा को पसंदीदा भोग लगाया तथा राज्य के सुख, समृद्धि, तरक्की, खुशहाली एवं अमन के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर आलोक कुमार दूबे ने कहा राज्य वासियों के ऊपर भोलेनाथ की असीम कृपा है। देवघर स्थित बाबा बैजनाथ हों,या दुमका में बाबा बासुकीनाथ,खूंटी में अमराबाडी हो या रांची के पहाड़ी मंदिर, वर्षों से त्रिकालदर्शी के रूप में बाबा सबको अपना स्नेह और आशीष दे रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है पूरे देश में झारखंड ही एक ऐसा प्रदेश है जहां बाबा हर जिले में विराजमान हैं। यहाँ तक की 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग बाबा बैजनाथ देवघर में विराजमान हैं जहां भक्ति भाव से आस्था एवं विश्वास के साथ अपनी मनोकामना लेकर भक्त यहां आते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। और जहां स्वंय विराजमान हों वहां कभी कोई संकट या विपत्ति नहीं आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button