नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

शराब के अड्डे में गोली चली, एक घायल

देवघर:नगर थाना क्षेत्र के जून पोखर मोहल्ले में शनिवार अहले सुबह गोलीबारी की घटना में गौरव नरौने नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक जून पोखर मोहल्ले का ही निवासी है। जानकारी के अनुसार घटना में गौरव नरौने नामक युवक के पेट में गोली लगी है। बताया जा रहा है गोलीकांड शराब पीने के क्रम में हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और नगर इंस्पेक्टर इंचार्ज रतन कुमार सिंह घायल को देखने सदर अस्पताल पहुंचे। एसडीपीओ पवन ने गोली चलने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना सुबह पांच बजे की बतायी जा रही है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि घटना के दौरान सात-आठ युवक मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button