नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

भारत माता का विरोध कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में:बाबूलाल मरांडी

हेमंत सरकार दंगाइयों ,अपराधियों को बचाने केलिए कम्युनल मानसिकता के पदाधिकारियों की करती है पोस्टिंग

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज कांग्रेस पार्टी एवम हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री मरांडी एक न्यूज एजेंसी से बात कर रहे थे।

उन्होंने एक राष्ट्रीय मीडिया चैनल पर बोलते हुए राहुल गांधी एवम कांग्रेस पर निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का भारत विरोधी बयान कोई नया या पहली बार नही है। बल्कि भारत माता का विरोध कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में शामिल है।

उन्होंने कहा कि अनेक अवसर पर कांग्रेस के चरित्र उजागर हुआ है। चाहे टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थन में कांग्रेस का खड़ा होना हो या फिर चीन और ब्रिटेन में भारत विरोध की बात हो।

उन्होंने कहा कांग्रेस को तो भारत शब्द से ही चिढ़ है जिसके कारण जी 20के निमंत्रण पत्र में भारत शब्द से कांग्रेस सवाल उठाने लगी थी। कहा कि कांग्रेस पार्टी तो भारत विरोधी जॉन सोरोस के साथ खड़ी है।

न्यूज एजेंसी ए एन आई से बात करते हुए श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता की सेवा केलिए नही बल्कि परिवार केलिए और कमाने केलिए बनी है।
कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है झारखंड में चारो तरफ लूट और भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री दलाल बिचौलिए को अच्छे पदों पर बैठकर जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। ईडी की कारवाई में करोड़ों रुपए आइएएस पदाधिकारियों ,दलालों , बिचौलियों के ठिकानों से बरामद हुए।जिनमे कई आज जेल में हैं।

उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री खुद ईडी जांच के घेरे में हैं ।लेकिन 5समन के बाद भी वे हाजिर नहीं हो रहे।

उन्होंने कहा कि ईडी मुख्यमंत्री पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे अन्यथा कानून और ईडी से जनता का भरोसा उठ जायेगा।

श्री मरांडी ने कहा हेमंत सरकार में विकास कार्य ठप्प हैं। उद्योग धंधे नही लग रहे इसलिए पलायन बढ़ रहा ।जिसके कारण उस वर्ग की आबादी भी घटती है ।

कहा कि पिछली रघुवर सरकार ने बुनियादी सुविधाओं के विकास और नए उद्योग विशेषकर वस्त्र उद्योग लगाने का कार्य किया था जिसमे बड़े पैमाने पर रोजगार मिला था।

उन्होंने राज्य में बढ़ते धर्मांतरण पर भी सवाल खड़ा किया।कहा कि यह अपराधियों और दंगाइयों को संरक्षण देती है। सांप्रदायिक मानसिकता वाले पदाधिकारियों को पदस्थापित कर दंगाइयों को बचाती है।
कहा कि राज्य की पिछली सभी भाजपा सरकारों ने जनजाति समाज के श्रद्धा केन्द्रों के विकास केलिए कार्य किए। धर्मांतरण रोकने केलिए कानून बनाए लेकिन हेमंत सरकार धर्मांतरण रोकने की कोई पहल नहीं कर रही बल्कि धर्मांतरण कराने वाली ताकतों को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बहन बेटियों के लगातार दुष्कर्म की घटनाएं हो रही। बेटियां पेट्रोल से जलाई गई,टुकड़ों में काट दी गई, हत्या कर पेड़ से लटका दी गई लेकिन आज तक अपराधियों पर समुचित कार्रवाई नही हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button