![कोरोना को लेकर झारखंड के सभी विभागों में रजिस्टर पर हाजिरी बनाने का आदेश जारी](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/03/18-18.jpg)
रांची:झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अगले आदेश तक सभी विभागों को बायोमेट्रिक डिवाइस से हाजिरी लेने के नियम में छूट का आदेश जारी कर दिया है। अब कर्मियों को पुरानी व्यवस्था के तहत रजिस्टर पर ही हाजिरी बनानी होगी।
झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अगले आदेश तक सभी विभागों को बायोमेट्रिक डिवाइस से हाजिरी लेने के नियम में छूट का आदेश जारी कर दिया है। अब कर्मियों को पुरानी व्यवस्था के तहत रजिस्टर पर ही हाजिरी बनानी होगी। ऐसा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण किया गया है।
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। इस दौरान कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात भी हो गए हैं। झारखंड में भी कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में राज्य की ओर से होली व रामनवमी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।