नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधजमशेदपुरझारखंड

ब्यूटी पार्लर में मिली पार्लर संचालिका की लाश,गला घोंट कर हत्या

जमशेदपुर:झारखण्ड के जमशेदपुर शहर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब कंपनी गेट के ठीक सामने स्थित जेंट्स पार्लर महिला संचालक की मिली लाश।पार्लर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि पार्लर में काम करने वाली न्यू बारीडीह की रहने वाली कोमल कौर की लाश उसके ही पार्लर से बरामद किया गया है।उसके गले में दुपट्टा से गला घोंटने का दाग भी मिला है,जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि उक्त महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी है और हत्यारे फरार हो गये है। मिली जानकारी अनुसार बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी गेट के ठीक सामने में एक शराब की दुकान है,जिसके बगल में ही जेंटस् पार्लर है।उक्त जेंट्स पार्लर में महिलाएं काम करती थी।कोमल कौर भी उसका संचालन करती थी। पार्लर रात को बंद ही नहीं हुआ बताया गया कि पार्लर का सामने से कांच का दरवाजा लगा है और कांच में ब्लैक फ़िल्म लगा हुआ है।इस कारण कोई अंदर कुछ नहीं देख पाया।सुबह में लोग जब पहुंचे तो पाया कि पार्लर सुबह ही खुल चुका है।कुछ लोगों को आशंका हुई आखिर सुबह पार्लर क्यों खोल दिया है।इसके बाद किसी ने दरवाजा खोला तो होश उड़ गये।वहां महिला की लाश थी।तत्काल बर्मामाइंस पुलिस को सूचना दी गयी।जिसके बाद पुलिस ने पहुँची और पूरी घटना की जानकारी ली,जिसके बाद शव को अपने कब्जे में पुलिस ने लिया। जहां पुलिस ने पाया कि उक्त महिला की गला घोंटकर हत्या की गयी है।वैसे उक्त महिला के शव के चेहरे पर गंभीर चोटें भी पायी गयी है।जिससे यह संभावना जतायी जा रही है कि पहले उक्त महिला पर हमला किया गया हो और फिर पीटकर हत्या कर दी गयी है।पुलिस उसके परिवार का पता लगा रही है।वह महिला न्यू बारीडीह की रहने वाली है।महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश पुलिस कर रही है।आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्लर में कुछ गलत कार्य होने की भी आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है महिला ने पुरुष पार्लर खोल रखी थी।जिससे लोगों का आना जाना ज्यादा हो रही थी।पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button