नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

विस्थापन के खिलाफ आवाज उठाने पर जनता को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहाः सुदेश महतो

पूर्व विधायक गणेश गंझू ने अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल

रांची/चतरा:टंडवा समेत राज्य के कई इलाके में लोग विस्थापन का दर्द सह रहे हैं। और विस्थापन के खिलाफ आवाज उठाने पर आम आदमी के खिलाफ मुकदमा कराया जाता है। जनता शासन से डरी हुई है। झूठे एफआईआर से लोगों को डराया जा रहा है। हक और अधिकार देने की सरकार के पास न नीति है और नहीं नीयत।

उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने टंडवा स्थित किशनपुर मैदान में आयोजित मिलन समारोह में कहीं। इस दौरान सिमरिया के पूर्व विधायक गणेश गंझू ने अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आजसू प्रमुख ने कहा कि स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने का वादा कर सत्ता में आई सरकार इनमें से एक भी नीति नहीं बना पाई। आजसू पार्टी के प्रयास से विस्थापित ट्रिब्यूनल बनाने संबंधी अनुशंसा पर भी सकारात्मक पहल नहीं की गई।

सुदेश महतो ने कहा सरकार ने समाज के हर वर्ग से कभी न पूरे होने वाले वादे किए। इनका इरादा कभी भी जनहित से जुड़े विषयों को सुलझाने का नहीं बल्कि उन्हें और उलझाने का रहा है। जन भावनाओं से खेलना और आम जनता के हित से जुड़े विषयों पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना ही ठगबंधन सरकार का मुख्य उद्देश्य रहा है। यह वर्ष इनकी विदाई का वर्ष है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि दो साल के अंदर लाखों झारखंडी युवक युवतियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। आज साढ़े चार साल बाद लाख तो दूर दस हजार लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाई है सरकार।

उन्होंने कहा कि राजनीति में लोगों का विश्वास पुनः स्थापित हो इसके लिए कार्यकर्ता काम करें। मीडिया में दिखने से अधिक जनता के बीच दिखने की जरूरत है। जिंदाबाद नेता नहीं जनता हो। मंच और पंच आपसी तालमेल से काम करें। विकास नीचे से ऊपर, गांव से शहर तक जाए, यह व्यवस्था लानी है।

पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक गणेश गंझू ने कहा कि आजसू पार्टी जनता के हक अधिकार की बात करने वाली पार्टी है। सुदेश महतो के कार्यों और भविष्य को लेकिन इनकी दूरदर्शी सोच से प्रभावित होकर आजसू पार्टी में शामिल हुआ हूँ। पार्टी द्वारा जो भी दायित्व दिया जाएगा उसका पालन करूँगा।

मिलन समारोह में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, रोशनलाल चौधरी, विकास राणा, सिद्धार्थ शंकर राय, अशोक गहलोत, पारस नाथ सिंह, उमेश भोक्ता, महेश महतो, नंद थापा, रंजीत थामा, संदीप सिंह शिव लाल दांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इन्होंने ली सदस्यता :
मो इस्लाम, प्रमोद कुमार सिंह, मो अताउल, रविंद्र कुमार दास, रंजय कुमार दास, आदित्य प्रजापति, दिलीप केशरी जसवीर गोंझु, सुनील मेहता विपुल कुमार पांडे, मुकेश कुमार राजा, रवि गुप्ता, दीलु चंद्रवंशी, विनोद कुमार महतो, दिनेश कुमार साहू ,मदरू महतो शंकर यादव, कुमार दिवाकर शशि ठाकुर प्रवीण कुमार, भीम कुमार सिंह, रमजान अंसारी, विकास कुमार, नाशिम अंसारी, श्याम किशोर महतो छोटू कुमार दास, संतोष कुमार दास आरिफ हुसैन, अजय वर्मा, कुलदीप साव, करम साव समेत सैकड़ों लोग आजसू पार्टी में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button