नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

गिरिडीह की जनता जेएमएम की चाल को समझ गई है:सुदेश महतो

रांची:आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनाव देश को आगे ले जाने के लिए है। यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन जो लोग गिरिडीह की जनता को बरगला रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए की उनका प्रधानमंत्री कौन होगा। पहले उन्हें अपना प्रधानमंत्री का नाम बताना चाहिए फिर जनता से वोट मांगना चाहिए था। जेएमएम को विकास की नहीं, उन्हें कोयले में हिस्सेदारी की चिंता है। सुदेश कुमार महतो सोमवार को गिरिडीह लोकसभा के डुमरी नवाडीह के पिलपिलो उपरघाट में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में सहयोगी भाजपा के कार्यकर्ता और आजसू के ग्राम प्रभारी तथा पंचायत प्रभारी संयुक्त रूप से शामिल थे।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधी जब देखा कि ऐसे वे चुनाव जीत नहीं सकते इसलिए वो अपना रणनीति बदला है। इसकी रूपरेखा बहुत पहले से तैयार किए गए थे। चुनाव जीतने के लिए बी टीम तैयार किया। एक सुनियोजित तरीके से उस टीम को खाद पानी देकर हमारे विरुद्ध खड़ा किया गया। आज जो गिरिडीह में बाधा खड़ी की जा रही है वह उसी का हिस्सा है। बी टीम के सहारे एक बड़े समाज की वोट बैंक को तोड़ने की साजिश रची गई है। इसे समझना होगा। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव चुनाव के आंकड़े उन्हें पता है कि कैसे पिछली चुनाव में एनडीए को एक बड़े समाज का 70 फीसदी वोट मिला था। इसी समाज के वोट को बी टीम के सहारे छीनना चाहते हैं। जेएमएम के इसी चाल को समझने की जरूरत है। उसे वोट देना मतलब वोट की बर्बादी करना है।

उसे वोट देना मतलब वोट की बरबादी करना है। उसे वोट देना मतलब देश को पीछे धकेलने की कलंक लेना है। उसे वोट देना मतलब विकास में रुकावट डालने वालों का साथ देना है।

पूरे देश में साजिश चल रही है। जेएमएम ऐसी साजिश का हिस्सा पहले भी रही है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह की जनता मथुरा महतो को खूब जानती समझती है। मथुरा जी जनता की वोट और नोट दोनों लेते हैं। चुनाव में वोट और बाद में उनके ही कॉलेज में पढ़ाई कर रहे क्षेत्र की जनता के बच्चों से मोटी फीस।

गिरिडीह की जनता मन बना ली है। अपने लोकप्रिय प्रत्यासी चंद्रप्रकाश चौधरी को भारी मतों से जिताकर मोदी के हाथ को मजबूत बनाने की ठान लिया है। अबकी बार 400 पार के नारा को साकार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button