चाईबासा : पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमेटी सदस्य और महाराजा प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी का नाम एतवा मुंडा उर्फ बुढ़न मुंडा और कालू मुंडा उर्फ लालू मुंडा है। चाईबासा पुलिस ने इन दोनों को सरायकेला खरसावां से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों माओवादियों को जेल भेज दिया गया।