नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडधनबाद

घर के रसोई में गमछे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : जिले के झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह फंदे के सहारे घर में युवक का शव झूलता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर पोस्ट ऑफिस के समीप रहने वाले 28 वर्षीय पवन तिवारी नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने अपने घर के रसोईघर में गमछे के सहारे फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर लोग मृतक के घर के पास जुट गए। वही घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button