![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220130-WA0007.jpg)
धनबाद: निरसा के हाथबाड़ी में एक ईसीएल रिटायर्ड कर्मी के घर से चोरों ने लगभग दो लाख की सम्पति पर हाथ साफ कर चलते बने। पीड़ित भावतारण मजूमदार के अनुसार 22 जनवरी को वे पुत्री के घर धनबाद गए थे। 29 जनवरी शनिवार को जब घर वापस पहुचा तो देखा घर के पीछे के दरवाजा का ताला टूटा है। घर के अंदर सारा सामान पसरा पड़ा है। आलमीरा से नगद बीस हजार रुपए,जेवर, कांसा का बर्तन आदि समान गायब हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार गायब समान की कीमत दो लाख लगभग अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार द्वारा लिखित शिकायत निरसा पुलिस को दिया गया है । मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वही पुलिस का कहना है कि घटने की जांच पड़ताल की जा रही है।