नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

नाबालिग लड़की का शव घर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : झरिया के तिसरा थाना के गोलकडीह यज्ञ धौडा निवासी स्व सेवक भुईयां की पुत्री कोमल कुमारी, उम्र लगभग 16 वर्ष, रात्री सात बजे के लगभग घर में मृत पाई गई। पति सुरज भुईयां ने तिसरा थाने में बताया कि हमारी पत्नी घर में आत्महत्या कर ली है। तिसरा पुलिस रात्री में पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज धनबाद भेज दिया है। आज सुबह में थाने में लड़की की मां,भाई, अन्य परिजनों एवं आस पास के लोगों को लेकर थाने पहुंची और हो-हल्ला करने लगे।

लड़की की मां ने बताया कि सरस्वती पुजा के समय हमारी लड़की के मांग में सिंदूर भर दिया जो बगल में रहता है। लड़की को बहुत समझाया मगर वह नहीं मानी और लडके के घर जाकर रहने लगी। सुरज भुईयां रात में आ कर बताया कि तुम्हारी लड़की आत्म हत्या कर ली है। इस लिए आज थाने पहुंची हुं। हमारी लड़की आत्म हत्या नहीं किया है।

हमारी लड़की को मार डाला गया है। इसको हर हाल में कम-से-कम 20 वर्ष कि सजा होनी चाहिए। जल्द छुट कर आने पर हम लोग उसको छोड़ेगें नहीं।प्रशिक्षु दरोगा आशिष यादव ने कहा कि ठीक है, शव पोस्टमार्टम में गया है,शव को आने दो।एक दरखास्त लिख कर देने को कहा हैं। जांचों उपरांत कार्रवाई जरुर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button